लेकसिटी लाइव, उदयपुर। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा है कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीम मजबूत होगी तभी चुनाव में जीत मिलेगी। उन्होंने यह बात रविवार को सुखाडिय़ा रंगमंच पर आयोजित अंबेडकर मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।
कटारिया ने कहा कि केवल बातें करने से चुनावी मैदान में विजय हासिल नहीं हो सकती। उसके लिए जमीनी स्तर पर काम भी होना चाहिए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर अपनी मजबूत टीम तैयार करनी होगी। कटारिया ने कहा कि अब समय सोचने व बैठने का नहीं है। जनता को बताना होगी कि कांग्रेस राज में क्या हुआ और भाजपा के शासन में जनता के लिए सरकार ने क्या-क्या काम किए।
कटारिया ने कहा कि विधानसभा चुनावों की तैयारी लोकसभा में भी काम आएगी। यह ध्यान में रखकर हमने मेहनत करनी होगी। सम्मेलन में शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट व मेयर रजनी डांगी सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। रविवार शाम को ही सुखाडिय़ा रंगमंच पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन भी हुआ ।
No comments:
Post a Comment